{"_id":"5cd87045bdec22076357a1b8","slug":"15576884489-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन को सजाने गई ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ छेड़छाड़ कानपुर देहात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुल्हन को सजाने गई ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ छेड़छाड़ कानपुर देहात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात शादी समारोह में दुल्हन को सजाने आई ब्यूटीशियन से गांव के ही युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों के समर्थक जुट गए और ब्यूटी पार्लर संचालिका व कन्या पक्ष के लोगों को लाठी डंडों से पीट दिया। मारपीट में ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को देखकर आरोपी गांव से फरार हो गए। पीड़ितों की ओर से गांव के ही छह लोगों पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रसूलाबाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को औरैया जिले से बरात आई थी। जयमाल के समय दुल्हन को सजाकर स्टेज पर लाने के दौरान वहां गांव के कुछ लड़के जुट गए। दुल्हन के साथ मौजूद ब्यूटी पार्लर संचालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी युवकों ने अपने परिवारीजनों को बुलाकर कन्या पक्ष के लोगों के साथ भी मारपीट करनी शुरू दी। जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वह फरार हो गए। इस मामले में दुल्हन के भाई की तहरीर पर गांव के ही आरोपी सोनू, राघव, गुलाब कुशवाहा, हरवंश, सागर व गुड्डू पर ब्यूटी पार्लर संचालिका से छेड़छाड़ व मारपीट, एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी एसओ वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज
सिकंदरा। कोर्ट के आदेश पर एक गांव के दो युवकों पर छात्रा से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की। युवकों ने स्कूल से घर जाते समय घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता ने बताया कि 28 नवंबर 2018 को उसकी पुत्री रोजाना की तरह स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद घर वापस आते समय मुबारकपुर गांव निवासी विजय, राजकुमार बंबा के पास छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर पास में खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू की है।
दुल्हन सजाने गई ब्यूटीशियन से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
- रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देरशाम शादी समारोह में हुई घटना
- दुल्हन के भाई की तहरीर पर छह पर रिपोर्ट दर्ज, दबिश जारी
अमर उजाला ब्यूरो