फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पड़ोसी महिला की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

पड़ोसी महिला की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

Wed, 08 May 2019 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी महिला की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के भदेसा गांव में 5 मई को एक महिला ने पति व देवर के साथ मिलकर पड़ोसी युवक को पीट दिया था। पीड़ित जब पुलिस के पास पहुंचा तो रिपोर्ट लिखने के बजाए दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर समझौता करा दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने सोमवार की देररात नाथ के पुरवा में चचेरी बहन की शादी समारोह में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह पुलिस गांव पहुंची तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। हंगामा करते हुए चार घंटे शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला समेत दो को हिरासत में लिया। चार घंटे बाद मामला शांत हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन


भदेसा गांव निवासी सरजू ने बताया कि 5 मई की शाम उसके बेटे बल्लू (25) का पड़ोस में रहने वाली सुनीता से हंसी मजाक हो रहा था, इस बीच कोई बात सुनीता को बुरी लग गई। उसने पति श्याम व देवर कमल के साथ मिलकर बल्लू की पिटाई कर दी। इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां प्रभारी एसओ ने तहरीर में कार्रवाई करने के बजाय गांव के कुछ लोगों के कहने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। उसने बताया कि इधर महिला कि पिटाई से बल्लू अपमानित महसूस कर रहा था।
विज्ञापन


वह घर से नहीं निकल रहा था। सोमवार को नाथ के पुरवा में रहने वाले उसके भाई राजू की बेटी अर्चना की शादी थी। उसमें शामिल होने पूरा परिवार जा रहा था, वहां बल्लू को भी साथ ले गए। वहां भी वह गुमसुम बैठा रहा और रात में मौका पाकर उसने नीम के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। इसके बाद वहां से शव लेकर परिजन भदेसा आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी एसओ हंसराज सिंह गांव पहुंचे तो परिजन उन्हें देख आक्रोशित हो गए। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया इस पर ग्रोथ सेंटर व पामा चौकी का फोर्स बुलाया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुनीता उसके पति कमल व देवर श्याम पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही महिला को गिरफ्तार किया, तब परिजन शांत हुए। प्रभारी एसओ हंसराज ने बताया कि महिला समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला व उसके देवर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


पड़ोसी महिला की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जान दी

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed