फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार
कानपुर देहात। डेरापुर पुलिस की अभिरक्षा से भागने वाले पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद होने का दावा किया है। वहीं मामले में मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज ने आरोपी पर अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 मार्च को एक किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने कांधी गांव के धर्मेंद्र कठेरिया पर उसे ले जाने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने गुरुवार को धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज सुभाष यादव एक सिपाही के साथ निजी कार से उसे माती स्थित अदालत लिए जा रहे थे। अकबरपुर में उनकी कार एक गड्ढे में फंस गई, जिस पर उन्होंने आरोपी से कुछ ईंटें ढूंढकर लाने को कहा। वह ईंटेें लेकर आया तो चौकी इंचार्ज व सिपाही उन्हें गड्ढे में भरने लगे। उनका ध्यान कार निकालने में लग गया इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पर एसपी राधेश्याम ने डेरापुर पुलिस व स्वाट टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगाया। पुलिस ने गुरुवार देर रात उसे डेरापुर क्षेत्र के कांधी गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसओ रामबहादुर पाल ने बताया कि आरोपी के पास 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज ने अकबरपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई दिनेश यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed