फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चढ़ावा कम आने पर बिन दुल्हन लौटी बारात

चढ़ावा कम आने पर बिन दुल्हन लौटी बारात

Sat, 20 Apr 2019 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
चढ़ावा कम आने पर बिन दुल्हन लौटी बारात
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। चढ़ावे में साड़ियां कम आने पर थाना क्षेत्र के दीक्षित निवादा आई बरात को बिना दुल्हन के ही जाना पड़ा। काफी मान मनौव्वल के साथ थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्षों के खर्चे वापस कर दिए गए।
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से बरात थाना क्षेत्र के दीक्षित निवादा में आई थी। द्वारचार व स्वागत भोजन आदि के बाद जब चढ़ावे की रस्म आई तो वर पक्ष के द्वारा साड़ियां तथा नाक, कान के जेवर कम लाए जाने को लेकर कन्या पक्ष के लोग विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख वहां कुछ लोगों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए।
विज्ञापन


मामले को बढ़ता देख वर पक्ष के लोग मौके से चले आए और शुक्रवार की सुबह को थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मामले की पंचायत की लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद दोनों पक्ष के हुए खर्च को वापस करा दिया गया। इससे बारात बिन दुल्हन के ही चली गई। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आए बरातियों का पक्ष उनके पास आया था और तहरीर दी थी। बाद में उनका सुलह-समझौता हो गया और वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चढ़ावा कम आने पर बिन दुल्हन लौटी बारात

- छतीसगढ़ के दीक्षित निवादा गांव में आई थी बारात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed