फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चोर गैंग धरा गया, 32 मोबाइल बरामद

चोर गैंग धरा गया, 32 मोबाइल बरामद

Sun, 17 Mar 2019 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
चोर गैंग धरा गया, 32 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। नवीनपुर की मोबाइल की दुकान में फरवरी में हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर 32 एंड्रायड और एक डेमों फोन बरामद किया है।

एसपी राधेश्याम ने बताया कि कुमार मोबाइल शाप के सुशील कुमार ने छह फरवरी को दुकान का ताला तोड़कर 78 मोबाइल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के खुलासे के लिए एएसपी व सीओ की देखरेख में सर्विलांस, स्वाट टीम को लगाया था। पुलिस ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर कांशीराम कालोनी निवासी विकास उर्फ अद्दू, अंकुश उर्फ अक्कू व राजबहादुर और डेरापुर के रतनियापुर निवासी मोहन लाल उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर 32 मोबाइल फोन व एक डेमो मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि विकास व अंकुश क्षेत्र में घूमकर रेकी करते थे और राजबहादुर के यहां चोरी का माल रख कर बिक्री किया जाता था। मोहनलाल चोरी के मोबाइल खरीदकर लोगों को बेचता था। इस गैंग ने चोरी की कई वारदात कबूल की हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चोर गैंग धरा गया, 32 मोबाइल बरामद
फरवरी में नवीनपुर में दुकान के ताले तोड़कर 78 मोबाइल किए थे चोरी
क्रासर
चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कई वारदात कबूलीं
फोटो संख्या 16एकेबीपी02- चोरी के मोबाइल के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी व जानकारी देते एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed