फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुआल के ढ़ेर में मिला महिला का जला शव

पुआल के ढ़ेर में मिला महिला का जला शव

Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुआल के ढ़ेर में मिला महिला का जला शव

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के बढ़हिनपुरवा गांव के पास पुआल के ढ़ेर में महिला का शव जला मिला। शव बुरी तरह से जला होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बाहर से लाकर महिला की हत्या करके शव पुआल से जलाने की आशंका जताई है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

छतेनी के मजरा बढ़हिनपुरवा में शनिवार की सुबह किसान पशुओं के चारे के लिए पुआल लेने पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। पुआल में अज्ञात महिला का शव जला हुआ पड़ा था। इसकी चर्चा होते ही वहां भीड़ लग गई। प्रधान अजीत कुमार ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात कोई शव यहां नहीं था। देर रात महिला का शव यहां लाकर जलाया गया है। सुबह भी पुआल से सुलग रहा था। एसएसआई सुधाकर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



पुआल के ढेर में मिला शव पूरी तरह जल गया था। दोनों हाथ जलकर अलग हो गए थे। केवल एक पैर का पंजा जलने से बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नेल पालिस,पायल से महिला होने की पहचान हुई। पुलिस वालों ने बताया कि थोड़ा साड़ी का टुकड़ा भी बचा था। जिससे यह साफ हो गया कि शव महिला का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुआल के ढ़ेर में मिला महिला का जला शव
बुरी तरह से जल जाने के कारण नहीं हो पाई शिनाख्त
क्रासर
ग्रामीणों ने हत्या के शव जलाने की जताई आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed