फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवती ने आग लगा दी जान

युवती ने आग लगा दी जान

Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
युवती ने आग लगा दी जान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर के मजरा गोधेपुर में गुरुवार को युवती ने आग लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने गांव के एक युवक, उसकी मां और बह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ व एएसपी ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।

पुलिस को दी तहरीर में भाई अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि बहन बबली (19) को गांव का अनीश अक्सर परेशान करता था। दो दिन पूर्व भी छींटाकशी की थी। इस बात पर अनीश से विवाद भी हुआ था। अशोक का आरोप है कि छीटाकसी से क्षुब्ध होकर क्षुब्ध होकर गुरुवार को बबली ने पड़ोसी वीरेंद्र नायक के शौचालय में किरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन


धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने घर पर जानकारी दी। जिस पर उसे जिला अस्पताल ले गए थे। अशोक ने अनीश के अलावा उसकी मां एगलेश और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी अनूप कुमार व सीओ डेरापुर तेज बहादुर जाकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि युवती का अनीस के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दो दिन पहले दोनों को एक साथ देख लिया था। इस बात पर युवती ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवती ने आग लगा दी जान
भाई ने युवक समेत तीन लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

फोटो संख्या 31एकेबीपी09- घटना के बाद घर के बाहर बैठी गमगीन महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed