फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   02 जुलाई - पुखरायां (पहली फाइल):

02 जुलाई - पुखरायां (पहली फाइल):

Sun, 02 Jul 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
02 जुलाई - पुखरायां (पहली फाइल):

विज्ञापन
बरौर। थाना क्षेत्र में देवीपुर रोड पर सैदलीपुर और कैलई गांव के बीच शनिवार को देर रात बाइक सवार दो लोगों ने एक बाइक सवार पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे देवीपुर सीएचसी भेजा।

बरौर निवासी श्यामबाबू ने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। वह शनिवार को देवीपुर गांव में अपनी बाइक खड़ी कर दुकान के सामन लेने कानपुर गए थे। सामान खरीदकर ट्रांसपोर्ट पर डालने के बाद वह बस से देवीपुर आए और वहां से रात में करीब 9 बजे अपनी बाइक लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में मुरादपुर गांव के ठेके से एक बाइक उनके पीछे लग गई, जिस पर दो लोग सवार थे। कैलई और सैदलीपुर गांव के बीच उन लोगों ने गाली देते हुए रुकने के लिए कहा। जिस पर उसने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। उन लोगों ने पीछा करते हुए पीठ पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे बाइक बेकाबू होकर गिर गई। पीछे से आ रही एक अन्य बाइक की रोशनी देखकर हमलावर अपनी बाइक से डुड़ियामऊ गांव की ओर भाग गए। पीछे से आ रही बाइक के चालक उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस को बताने पर 100 नंबर वाहन से पीछा किया गया, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। थाने में तहरीर दी गई। थाना इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक सवार पर डंडे से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed