फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कार ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल

कार ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल

Tue, 20 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
कार ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के बेला मार्ग पर प्रतापपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक वैन व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां बाइक सवार को गंभीर हालत मेें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे प्रतापपुर गांव के सामने एक वैन व बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना देख दौड़े लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया व मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक के अलावा कार सवार घायल दो लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी भिजवाया। यहां कार सवार घायलों ने अपना नाम हरीलाल (30) पुत्र बद्रीदयाल निवासी मुडहर चौबेपुर व गौरव चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी हरिचंद्रपुर किसनी मैनपुरी बताया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय बाइक सवार युवक के होश में न आने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। गंभीर चोटों के कारण सीएचसी डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

- बेला रोड पर तेज रफ्तार कार व बाइक में टक्कर
- सीएचसी के डाक्टरों ने बाइक सवार को कानपुर किया रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed