फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   -अचेत युवक ने उपचार के दौरान मौत

-अचेत युवक ने उपचार के दौरान मौत

Sun, 04 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
-अचेत युवक ने उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालपी (जालौन)। जोल्हूपुर मोड़ पर रविवार की सुबह अचेत अवस्था मेें एक युवक मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की जेब से शताब्दी बस का टिकट और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। उसकी शिनाख्त रफीक अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी थाना बिंदकी जिला फतेहपुर के रूप में हुई है।

रविवार की सुबह ज्ञान भारती चौकी पुलिस को सूचना मिली की एक युवक हाईवे पर अचेत पड़ा है। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। यहां युवक को उल्टी होने लगी। कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


तलाशी में युवक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस और बड़ौदा गुजरात का शताब्दी बस का एक टिकट भी मिला है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस से मिले पते से युवक की शिनाख्त रफीक अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी थाना बिंदकी जिला फतेहपुर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल का कहना है कि मामला जहरखुरानी से जुड़ा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से बातचीत के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

-जेब से शताब्दी बस का टिकट मिला
-फतेहपुर के बिंदकी का रहने वाला है युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed