फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अंतर्जनपदीय गिरोह गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय गिरोह गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय गिरोह गिरफ्तार
कार में बैठा कर सवारियों को लूटने वाला अंतर्जनपदीय गिरोह गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कार में बैठाकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने सरगना और दो बदमाशों को दबोच लिया है। एक बदमाश पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने एक तमंचा और वारदातों में प्रयुक्त होने वाली कार को भी बरामद किया है।

शुक्रवार की रात सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस ने जीटी रोड पर पूर्वी बाईपास पर कार में सवार चार लोगों को घेर लिया। पुलिस टीम को देखकर कार से उतरकर चारों युवक भागने लगे। इस पर पुलिस ने सतीश यादव पुत्र रामसेवक निवासी रतनपुर जहानगंज फतेहगढ़, अजय यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी मदनापुर थाना मोहम्मदाबाद फतेहगढ़ फर्रुखाबाद और हरिओम जाटव पुत्र वीर सहाय रतनपुर जहानगंज निवासी को दबोच लिया। जबकि मदनापुर निवासी विपिन यादव फरार हो गया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। तीनों ने बताया कि वह सवारियों को कार में बैठाकर लूटपाट करते थे। विरोध करने पर सवारियों को गोली भी मार देते थे।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि गिरोह ने 18 दिसंबर 2016 को नजरापुर निवासी नंद किशोर को कार में बैठाकर नकदी और जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 21 मई को लखनऊ के रामशंकर वर्मा को गुरसहायगंज के पास कार में बैठाकर लूट लिया था। पकड़े गए बदमाशों ने गिरोह के सदस्यों ने कन्नौज समेत हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर, मैनपुरी, एटा, मथुरा, उन्नाव में कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस दौरान सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित सदर कोतवाल आमोद कुमार मौजूद रहे।


प्रधान बनने की चाहत में बन गया बदमाश
कन्नौज। कम समय में पैसा वाले बनने की तमन्ना में अक्सर लोग अपराध के दलदल में फंस जाते हैं, लेकिन पकड़े गए गिरोह के सरगना सतीश यादव के अपराधी बनने की वजह ही कुछ और है। फौज से सेवा निवृत्त हुए पिता रामसेवक उसका शौक पूरा करने के लिए उसे कार भी खरीद कर दी थी, लेकिन उसे गांव का प्रधान बनने की सनक सवार थी। बीते पंचायत चुनाव में वह प्रधान पद का उम्मीदवार था और उसे चुनाव जीतने के लिए लाखों रुपये पानी की तरह से बहा दिए थे। इससे वह कंगाल हो चुका था। पैसों की भरपाई के लिए वह हरिओम और अजय यादव के साथ लूटपाट करने लगा। लूटपाट के बाद सतीश की कार होने के कारण उसे दोगुना पैसा बंटवारे में दिया जाता है, जबकि अजय कुमार यादव के पिता फूल सिंह दो साल पहले इटावा जनपद से खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद से सेवा निवृत्त हुए थे।

- गिरोह के सदस्यों ने कन्नौज समेत हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर, मैनपुरी, एटा, मथुरा, उन्नाव में कई वारदातों को दिया अंजाम
- रोड पर डग्गामारी करने के बहाने कार में बैठाने के बाद सवारियों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed