{"_id":"5c363ab6bdec22570c2f26e5","slug":"141547057846-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थाने में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर शादी तय करने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव सरायएसर निवासी दलवीर सिंह यादव पुत्र पहलवान सिंह यादव ने पुत्री की शादी औरैया जिले के अछल्दा के मोहल्ला नहर बाजार निवासी सतेंद्र यादव पुत्र राम प्रकाश के साथ तय की थी। शादी तय करने के दौरान उसने लोको पायलट बताया था। शादी तय करते समय उसने 45 हजार रुपये बतौर शादी रुकवाई दिए थे। बाद में सतेंद्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शादी से इनकार कर दिया। जब उसने रुपये वापस करने की मांग की तो उसने इनकार कर दिया। दलवीर की तहरीर पर पुलिस ने सतेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।