फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   उप डाकपाल के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

उप डाकपाल के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 20 Feb 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
उप डाकपाल के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
इटावा। नई मंडी परिसर स्थित अशोक नगर शाखा के उपडाकघर के खाताधारकों से निकली रकम को लेकर डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने यहां तैनात रहे उप डाकपाल नरेंद्र पाल सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि नरेंद्र सिंह चौहान का वैभव बिहार कालोनी में घर बना है और वह औरैया जिले के भैसोली अछल्दा गांव का मूल निवासी हैं। गांव में जमीन भी है। उन्होंने डीएम से आग्रह किया है कि उसकी जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी जाए। ताकि सरकारी धन के गबन की वसूली की जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सात लोगों के 6 लाख 55 हजार रुपये का गबन सामने आया है।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज कराने के लिए फ्रेंड्स कालोनी थाना में प्रार्थना पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने में अभी करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा। उन्होंने बताया कि उपडाकपाल नरेंद्र सिंह चौहान घटना के बाद से फरार हैं। डाकघर न्यू सिटी की भी जांच कराई जाएगी। वहां पर भी 17 लाख रुपये खाते से निकाल लिए जाने का एक मामला सामने आया है। जांच के बाद इसे भी दर्ज रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी नरेंद्र सिंह चौहान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed