फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हरदोई गैंगरेप

हरदोई गैंगरेप

Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हरदोई गैंगरेप
चार युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
विज्ञापन

बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी
पुलिस ने चार पर दर्ज की रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को जा रही किशोरी को चार युवकों ने तमंचे के बल पर कब्जे में लेते हुए दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात आठ बजे गांव के बाहर शौच को जा रही थी। किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे चार युवकों ने घेर लिया। इनमें से दो युवकों ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि दुष्कर्म करने के दौरान चारों युवकों ने वीडियो भी बना लिया। लगभग दो घंटे तक युवकों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखा। इसके बाद यह कहकर भगा दिया कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी पिता को दी।
विज्ञापन

युवकों के घर पर शिकायत करने निकले पिता को भी युवकों ने घेर लिया और गालीगलौज की। किशोरी के पिता का दावा है कि युवकों ने उससे घटना की जानकारी पुलिस को न देने का दबाव बनाया। शनिवार को किशोरी अपने पिता के साथ कोतवाली शाहाबाद पहुंची और कोतवाल उमाशंकर उत्तम को जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed