{"_id":"5b22b5604f1c1b6a4d8b692f","slug":"121529001312-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के ट्रक के साथ तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के ट्रक के साथ तीन बदमाश दबोचे
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। ऊसराहार पुलिस ने रुद्रपुर तिराहे के पास से लूट का ट्रक बेचने आए तीन बदमाशों को दबोचा है। बदमाशों के पास से तमंचा और लूट की बाइक भी बरामद हुई है। बदमाशों ने ट्रक को बीस दिन पहले लूटा था।
गुरुवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 24 मई 2018 को मैनपुरी जिले क े कुरावली थानाक्षेत्र के गांव राजलपुर निवासी रनवीर सिंह का चालक ट्रक में प्लास्टिक दाना लादकर ले जा रहा था। बोलेरो सवार लुटेरों ने ट्रक को ऊसराहार थाना क्षेत्र में ओवरटेक करके रोक लिया। ड्राइवर व क्लीनर को पीटकर ट्रक लूट ले गए।
रनवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। बुधवार को एसओ ऊसराहार योगेश शर्मा ने मुखबिर ने सूचना पर रुद्रपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। वह लूटे हुए ट्रक को बेचने की फिराक में पहुंचे थे।
विज्ञापन
लुटेरों की पहचान ऊसराहार के दौलतपुर निवासी हरी उर्फ डाली यादव पुत्र अंग्रेज सिंह, भरथना के नगला ताल निवासी सुभाष उर्फ नामी पुत्र हृदय राम और बसरेहर के टीकुर निवासी अश्वनी उर्फ पिंकी पुत्र राम सेवक के रूप में हुई। उनके पास से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुई है।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकडे़ गए तीनों शातिर लुटेरे हैं। उन पर इटावा, कानपुर आदि जिलों के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। बताया हरी उर्फ डोली पर इटावा के ऊसराहार, सिविल लाइन चौबिया के अलावा पनकी थाने में हत्या के प्रयास, लूट व गैंगस्टर के बीस मामले दर्ज हैं। सुभाष उर्फ नामी पर भरथना, बसरेहर, बकेवर, ऊसराहार थानों में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अश्वनी उर्फ पिंकी के खिलाफ भी विभिन्न थानों में दस मामले दर्ज हैं।
लूट के ट्रक के साथ तीन बदमाश दबोचे
- बदमाशों से तमंचा और लूट की बाइक भी मिली
- रुद्रपुर तिराहे के पास बेचने के फिराक में घूम रहे थे
- 24 मई को हुई थी वारदात, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार