फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बच्चों को झांसे में ले घर में घुसे बदमाश, जेवर-नगदी चोरी

बच्चों को झांसे में ले घर में घुसे बदमाश, जेवर-नगदी चोरी

Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को झांसे में ले घर में घुसे बदमाश, जेवर-नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दो चोरों ने मासूम बच्चों को पापा बुलाने की बात कह घर से दूर सड़क पर छोड़ आए। फिर घर में घुसकर नगदी और जेवरात चुरा लिए। घर पहुंची मां ने बच्चों को गायब पाकर सूचना पति को दी। काफी देर बाद बच्चे किसी तरह घर पहुंचे। उरई इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।

शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा निवासी राजेश मिश्रा बुधवार सुबह किसी काम से अपने गांव चमारी गए थे। इसी दौरान उनकी बेटी की तबियत खराब होने की वजह से राजेश की पत्नी उसे लेकर डाक्टर के यहां चली गई। घर में सिर्फ दो मासूम बच्चे अकेले थे।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर दो चोर बाइक से आए। उन लोगों ने बच्चों को बताया कि उनके पिता जालौन रोड पर गेहूं की बोरी उठाने के लिए उन्हें बुला रहे हैं। बच्चे उनके झांसे में आ गए। दोनों बदमाश बच्चों को जालौन रोड पर छोड़ा और वापस मकान पर पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी से सात हजार रुपये और 95 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश की पत्नी घर लौटी तो कमरे में सामान बिखरा व बच्चों को नदारद पाकर दंग रह गई। उसने तुरंत फोन कर इसकी सूचना पति राजेश को दी। मौके पर राजेश पहुंचा। किसी तरह घर पहुंचे बच्चों ने घटना की जानकारी दी।


राजेश बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। उरई इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। दो तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed