फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रधानों ने की नारेबाजी

प्रधानों ने की नारेबाजी

Fri, 09 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा(कन्नौज)। उमर्दा ब्लाक सभागार (तिर्वा) में गुरुवार को पेंशन संबंधी योजनाओं को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए बुलाई गई ग्राम प्रधानों की बैठक हंगामेदार रही। गांव में चल रहे विकास कार्यों के लिए मिट्टी, गिट्टी, मौरंग न मिल पाने पर प्रधानों ने सरकारी विकास कार्य कराने में हाथ खड़े कर दिए। नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। बाद में प्रधान संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक ज्ञापन बीडीओ तिर्वा को सौंपा। ज्ञापन में सरकारी विकास कार्यों के लिए मिट्टी व मौरंग के लिए छूट प्रदान किए जाने की मांग रखी गई।

उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायतों में चल रही कई पेंशन योजनाओं, आवास आवंटन व अन्य सरकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों के आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए गुरुवार को ब्लाक सभागार में प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में 105 ग्राम पंचायतों के विपरीत 80 ग्राम प्रधान मौजूद थे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पीसी राम ने सभी ग्राम प्रधानों को क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


आधार कार्ड से लिंक किए जाने के फायदे गिनाए। विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बीडीओ के संबोधन के दौरान ही कई ग्राम प्रधान यह कहकर विरोध जताने लगे कि शासन व प्रशासन ने बालू, मिट्टी, मौरंग व गिट्टी पर रोक लगा रखी है। मैटीरियल न मिल पाने से किस तरह से गांव में शौचालयों का निर्माण कराएं। आवास योजनाएं भी इसी वजह से अधूरी हैं। इस पर सभी प्रधान खड़े होकर हंगामा करने लगे। इस पर बीडीओ ने प्रधानों को शांत कराते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर शासन को अवगत कराया जाएगा। बाद में प्रधानों ने एकजुट होकर ब्लाक कार्यालय के सामने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संघ के अध्यक्ष अमर सिंह यादव के नेतृत्व में कई प्रधानों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। बीडीओ ने बताया कि प्रधानों के ज्ञापन को जिलाधिकारी कार्यालय में भेज दिया गया है।

- बाजार में मौरंग, बालू, मिट्टी है नहीं, कैसे कराएं काम
- प्रधान संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed