फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 million jewels robbed in unnao

उन्नाव: वृद्धा को तमंचा दिखाकर जमीन में गड़े 12 लाख के जेवर खोद ले गए लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Jan 2020 09:32 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jan 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
12 million jewels robbed in unnao
वृद्धा को तमंचा दिखा 12 लाख के जेवर लूटे - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में लेटी वृद्धा को तमंचा दिखा मारपीट के बाद लुटेरों ने जमीन में गड़े लगभग 12 लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। लुटेरों के जाने के बाद वृद्धा के शोर मचाने पर नीचे उतरे बेटे ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


लूट की सूचना पर पहुंची पीआरवी और थाना पुलिस ने वृद्धा से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की है। एसओ ने घटना में किसी नजदीकी का हाथ होने की बात कही है। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र के साहिबीखेड़ा की है।
विज्ञापन

यहां रहने वाले दिनेश की मां निर्मला देवी (64) रविवार रात घर के बरामदे में लेटी थी। जबकि दिनेश पत्नी-बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोया था। उसकी मां निर्मला के अनुसार रात लगभग 2 बजे दो लुटेरों ने उसे सोते समय दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी।

उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो तमंचा लगा जान से मारने की धमकी देकर जमीन में गड़े जेवरात की उससे जानकारी ली। फिर लगभग 12 लाख कीमत के जेवर कब्जे में लेकर भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद उसने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बेटा दिनेश नीचे आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीआरवी और थाना पुलिस ने वृद्धा निर्मला से घटना की जानकारी लेकर तहरीर देने की बात कही।

सुबह वृद्धा के बेटे दिनेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने घटना में किसी नजदीकी का हाथ बताया है। 
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम को नहीं मिला कोई सुराग 
सुराग तलाशने के लिए एसओ मुकेश वर्मा ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। काफी देर तक टीम सुराग तलाशने की मशक्कत करती रही पर कोई भी ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल से सूंघता हुआ बाहर निकला और कुछ दूरी पर जाकर ठिठक कर रुक गया। एसओ ने मुकेश वर्मा ने बताया कि लुटेरों को घर में जमीन में गाड़कर रखे गए जेवरात की पहले से जानकारी थी। जिससे किसी नजदीकी के घटना में शामिल होने की आशंका लग रही है। 

दोनों बेटियों के थे जेवरात 
लूट की शिकार वृद्धा निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियों में बड़ी बेटी तोता देवी की मौत के बाद से उसके जेवर घर में ही रखे थे। जबकि बेटी ममता देवी के पति विदेश में रहते हैं, जिसके चलते ममता के जेवर भी घर पर ही थे। वृद्धा निर्मला देवी ने बताया कि चोरी के डर से ही उसने जेवर जमीन में गाड़कर रखे थे। उसने लूटे गए जेवराें की कीमत लगभग 12 लाख बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed