{"_id":"596e54564f1c1ba05d8b48f7","slug":"111500402774-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर पुजारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकुओं से गोदकर पुजारी की हत्या
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
मंदिर पर स्वामित्व के लिए छिड़ी जंग में साधुओं की एक टोली ने मंगलवार की रात पुजारी की चाकू और त्रिशूल से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। हत्या को अंजाम देकर साधु फरार हो गए।
कई दिनों से ठठिया थाना क्षेत्र के गांव घनेपुर्वा में स्थित प्राचीन मंदिर के स्वामित्व के लिए साधुओं के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार की देर रात साधुओं ने 55 वर्षीय महंत फक्कड़ गिरी की चाकू और त्रिशूल से गोद डाला। महंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर पहुंचे और घटना की जानकारी की। ठठिया थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी ने बताया कि मंदिर के स्वामित्व के लिए साधुओं के बीच गुटबाजी चल रही थी। मंदिर पर कब्जे के विवाद हत्या को अंजाम दिया गया है। पुजारी की चाकू और त्रिशूल से हत्या कर साधुओं का गुट फरार हो गया है, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- मंगलवार रात मंदिर के स्वामित्व के विवाद में साधुओं ने की वारदात
-- फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस कप्तान ने की छानबीन