फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घर में घुस डंडों से पीटा, सामान फेंका

घर में घुस डंडों से पीटा, सामान फेंका

Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस डंडों से पीटा, सामान फेंका
औरैया। सहायल थानाक्षेत्र के गांव सबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडो से पूरे परिवार को पीटा और तोड़फोड़ कर घर का सामान बाहर फेंक दिया। गांव के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। घायलों को पीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सबलपुर गांव निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया पुरानी रंजिश के चलते रविवार शाम गांव की रानी देवी, शिल्पी, राकेश, वीरेंद्र, सुमित, दशरथ, धर्मेंद्र व महावीर उसके घर लाठी-डंडे लेकर घुस आए। इन लोगों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। जब उसके माता-पिता बचाने आए तो उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने उसके घर का सामान तोड़फोड़ दिया और सामान सड़क पर फेंक दिया। मारपीट में उसका परिवार गंभीर रुप से घायल है। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली देने का विरोध करने पर पीटा: औरैया (ब्यूरो)। सहायल के गांव पुर्वा मका निवासी प्रीती उर्फ सोनी पुत्री रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर जा रही थी तभी बंबा के पास गांव के अजीत उर्फ बड़े पुत्र मुनीष चंद्र मिल गए। वह उसे गालियां देने लगा। गालियां देने का विरोध करने पर उसने मारपीट कर धमकी दी।


उधर भाऊपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र पुत्तु लाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के प्रमोद कुमार, मुकेश व डब्लू ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। शोर मचाने पर जब गांव के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

-दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed