फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime,police,thief

मोबाइल शॉप में १४ लाख की नगदी समेत २६ लाख की चोरी

Mon, 21 Jun 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime,police,thief
फतेहपुर। शहर के वर्मा तिराहा की एक मोबाइल शॉप में शनिवार की रात में घुसे चोर ने 14 लाख रुपये नकद और करीब 90 मोबाइल चोरी करके निकल गया। सुबह दुकान मालिक ने शटर खोला तो उसे दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त हालत में मिला। चोरी होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक का का चेहरा दिखा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरिहरगंज निवासी गोविंद सिंह ने शिव मंदिर के पास एक दो मंजिला मकान में उन्होंने खालसा मोबाइल के नाम से शॉप खोली हुई है। उनके पास विवो और ओप्पो मोबाइल की एजेंसी और एआई मोबाइल का सर्विस सेंटर है। गोविंद सिंह व उनके सहयोगी शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। सीओ सिटी, अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ने तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान से करीब 14.60 लाख रुपया नगद व 11.40 लाख रुपए के मोबाइल (90 एंड्रॉयड सेट) ले गए हैं। करीब 26 लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो रात करीब साढ़े बारह बजे एक युवक दुकान में घुसता हुआ दिखाई पड़ा। करीब डेढ़ बजे वह दुकान से कैश व मोबाइल लेकर निकल गया। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed