फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime meeting today; seven station house officers (SHOs) could be transferred kanpur nagar

Kanpur News: क्राइम मीटिंग आज, बदल सकते हैं सात थानेदार

Tue, 30 Jun 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Crime meeting today; seven station house officers (SHOs) could be transferred kanpur nagar
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस में बड़े बदलाव की संभावना है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में थाना स्तर पर क्राइम मीटिंग होनी है। इस बार सात थानेदार सीपी की हिट लिस्ट पर हैं। इनमें से कुछ के तो कार्यक्षेत्र बदले जाएंगे जबकि कुछ को हटाया भी जा सकता है। इसमें अधिकतर वह लोग हैं जो कमिश्नरी की रैंकिंग गिराने और अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन


यह क्राइम मीटिंग पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में होगी। पूर्वी जोन हो या पश्चिमी जोन, सेंट्रल हो या साउथ जोन, हर जोन से थानेदार बदलाव की सूची में शामिल हैं। माना जा रहा है कि पूर्वी व सेंट्रल से एक-एक, पश्चिम से दो और दक्षिण जोन से तीन थानेदार बदलाव सूची में शामिल हो सकते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी हैं जो काफी समय से एक ही थाने में टिके हुए हैं। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली प्रभावित करने वाली नहीं है। कुछ थानेदार ऐसे भी शामिल हैं जो क्षेत्र में हुई बड़ी वारदात पर उच्चाधिकारियों को गुमराह कर रहे थे। उनके थाने पर क्षेत्रीय जनता ने कई बार प्रदर्शन किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि क्राइम मीटिंग में कार्यों की समीक्षा के बाद बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed