फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

महोबाः पुलिस प्रताड़ना पर वृद्ध ने जान दी, विरोध में जाम

Tue, 12 Jul 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। पुलिस प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुस्साए परिजनों ने बजरंग चौके के समीप कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम खुल सका। दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना खरेला के बरायं गांव निवासी प्रमोद कुमार उदैनिया वर्तमान में शहर के बजरंग चौक स्थित आवास में रह रहे थे। सोमवार की रात उन्होंने मकान के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उनके बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उसके पिता चिटफंड कंपनी में एजेंट थे। उन्होंने कंपनी में लाखों रुपये जमा कराया। समयसीमा पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा था। जमाकर्ता पैसा वापसी को लेकर परेशान कर रहे थे। पुलिस से शिकायत करने के बाद कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर 30 जून को कंपनी के छह लोगों पर कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस राजीनामा के लिए दबाव बनाकर उत्पीड़न कर रही थी। अनिल कुमार की तहरीर पर एएसडीएस इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर सोहनलाल, कुबेर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जागेश्वर, सुनीता सिंह, मुमताज अहमद व कोतवाली चरखारी के एसआई श्यामदेव सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed