{"_id":"6071de3a8ebc3ec44635be73","slug":"crime-kanpur-news-knp622739945","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मिले 77 हजार के नकली नोट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से मिले 77 हजार के नकली नोट, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 77 हजार की नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। एक ही सीरियल नंबर के 200 रुपये के 385 नोट बरामद हुए हैं। आरोपी के पास से मिली बाइक भी चोरी की है। जांच में पता चला कि बाइक में लिखा रजिस्ट्रेशन नंबर स्कूटी का है।
शनिवार दोपहर पुरवा कोतवाल अजय त्रिपाठी दही चौकी-पुरवा मार्ग पर बिछिया सीएचसी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सफेद रंग की बाइक से एक युवक गुजरा। हेलमेट न लगा देख पुलिस ने उसे रोककर बाइक के कागजात मांगे तो वह घबरा गया। उसने कागज न होने की बात कही। इंस्पेक्टर ने चालान करने लिए बाइक का नंबर वाहन एप में फीड किया तो नंबर स्कूटी का निकला। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो युवक के पास बैग से 200 के एक ही सीरियल नंबर के 385 नए नोट (77 हजार) रुपये बरामद हुए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम पुरवा कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गांव निवासी मनीष कुमार बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह इन नोटों को फैजाबाद जिले से लेकर आया है। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।