{"_id":"5f19f07e8ebc3e63d25a650e","slug":"crime-kanpur-news-knp5728950186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत लैब टेक्नीशियन की हत्या कर शव पांडु नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत लैब टेक्नीशियन की हत्या कर शव पांडु नदी में फेंका
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि कुलदीप संजीत के साथ सैंपल कलेक्शन का काम करता था। 22 जून की रात शराब पिलाने के बहाने वह संजीत को अपने दोस्त ईशु के रतनलाल नगर स्थित कमरे में ले गया था। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। चार दिन तक बेहोशी के इंजेक्शन देकर उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद 26 जून को कुलदीप ने अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी। इसके बाद कुलदीप शव को अपनी कार में रखकर पांडु नदी में फेंक आया।
तीन दिन बाद 29 जून की शाम को संजीत के पिता चमन सिंह यादव को फोन कर फिरौती मांगी। परिजनों ने पुलिस के कहने पर मकान, जेवर आदि बेचकर जैसे तैसे 30 लाख रुपयों की व्यवस्था की और 13 जुलाई को अपहर्ताओं के सौंप दिए। पुलिस अपहर्ताओं को नहीं पकड़ पाई और वे 30 लाख लेकर भाग गए।