{"_id":"5edfeafd8ebc3e42cf7f1aeb","slug":"crime-kanpur-news-knp5646730182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में युवती के पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में युवती के पिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के मुंशीपुरवा में एकतरफा प्यार में पड़ोसी ने चापड़ से युवती के पिता की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह छत पर खून से लथपथ शव मिलने पर पुलिस, फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। करीब तीन घंटों की पड़ताल के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घर से चापड़ बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मुंशीपुरवा निवासी मशीन कारीगर मो. अशरफ (45) बेटी मुस्कान (20) और बेटे इरफ ान (18) के साथ दो कमरों के जर्जर मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी शबनम का 16 साल पहले निधन हो गया था। बेटी ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद पिता छत पर सोने चले गए। मंगलवार सुबह इरफान को पिता का खून से लथपथ शव फोल्डिंग पलंग पर मिला। सीओ बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि सुबह छह के करीब घटना की सूचना मिली। पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। छत की फर्श पर खून के धब्बे मिले। यहां से कुत्ता अशरफ के ठीक पीछे वाले घर के पास गाली में रुक गया। घर में प्रवेश करते ही कुत्ता फहीम पर लपक पड़ा। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर घर से चापड़ बरामद किया गया। आरोपी की काले रंग की पैंट में केमिकल लगाते ही खून के धब्बे उभर आए।
वारदात के बाद उसने घर आकर खून से सने चापड़ को भी धोया। चापड़ पर खून की कुछ बूंदे लगी थीं। इस पर सख्ती से पूछताछ करने पर फहीम ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता था। लॉकडाउन में घर लौटा था। इस बीच वह मुस्कान को पसंद करने लगा था। कई बार बात करने का प्रयास किया। इस पर उसके पिता ने चेतावनी दी थी। पिता को रास्ते से हटाने के लिए बौखलाहट में वारदात को अंजाम दे दिया।