{"_id":"5dc5bb648ebc3e5b673898e8","slug":"crime-kanpur-news-knp5246764122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बालिका का गला घोट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बालिका का गला घोट दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल चार बहनों में से एक के साथ दरिंदगी करते हुए युवक ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। नौ साल की इस बच्ची का शव मिलने के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस की दो टीमें बनाकर युवक की तलाश में लगा दी हैं।
लोमहर्षक घटना जिस गांव में हुई, वहां सन्नाटा पसरा गया है। दरिंदगी का शिकार मृतक बच्ची दिल्ली मेट्रो में कार्यरत राजमिस्त्री की पुत्री थी। बताया गया कि उनकी चार बेटियां बृहस्पतिवार की शाम को घर के पास एक शादी समारोह में गई थीं। तीन बेटियां तो रात आठ बजे तक घर आ गईं, पर दूसरे नंबर की नौ साल की बेटी नहीं पहुंची।
परिजनों ने सोचा, खा-पीकर आ जाएगी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं आई तो चिंतित पिता व परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि सचिन नाम के युवक ने बालिका से तंबाकू की पुड़िया मंगाई थी। इसके एवज में उसे पांच रुपये देने का लालच भी दिया था। उसके बाद से बालिका नहीं दिखी। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि बालिका का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर शौचालय के पास पड़ा है। बदहवास हालत में परिजन मौके पर गए। देखा तो बच्ची के हाथ बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। गले पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
थाने की पुलिस ने मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम बुर्लाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने इटावा के घटिया अजमत अली मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र राकेश जाटव के खिलाफ दुष्कर्म कर बालिका की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। तफ्तीश में पता चला कि आरोपी सचिन मृतक बालिका के गांव निवासी अपने बहनोई के यहां आया था। घटना के बाद से वह गायब है।
एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि जसवंतनगर के सीओ व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में लगा दी गई हैं। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उसकी रिपोर्ट उनके संज्ञान में नहीं आई है।