फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

फ्राड में हत्थे चढ़ा आरोपी हिरासत से भागा

Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बकेवर(फतेहपुर)। पुलिस के हत्थे चढ़ा ठगी करने का आरोपी हिरासत से भाग निकला। आरोपी कानपुर मूसानगर का निवासी है। आरोपी के हथकड़ी समेत भागने की चर्चा है। पुलिस हथकड़ी थाने में होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बकेवर थाने के दुर्गापुर गांव के टिकरा निवासी कैलाश की बेटी बबिता देवी के पास दो अगस्त को फोन आया था। फोन पर कॉलोनी स्वीकृत होने की बात कही गई थी। कालोनी के पंजीकरण के लिए एक बैंक खाते में तीस हजार रुपये डालने के लिए कहा। बबिता ने देवमई बैंक से तीन किश्तों में सात हजार पांच सौ रुपये,12 हजार पांच सौ, नौ हजार एक सौ रुपये ट्रांसफर किए थे। बाद में आरोपी का फोन नहीं उठने पर ठगी होने का पता लगा। पुलिस ने जिस बैंक खाते में रकम जमा हुई इसकी जानकारी जुटाई। कानपुर मूसानगर थाने जरसेन गांव से युवक को पकड़ लाई। पुलिस आरोपी को चार दिन से थाने में बैठाए रही। थाने से शनिवार को चौकी इंचार्ज रमाकांत गिरी आरोपी को साथ ले गए। उसके बाद कोई पता नहीं लगा। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर की जांच चौकी इंचार्ज कर रहे थे। एक आरोपी को पूछताछ को लेकर आए थे। थाने से कोई हथकड़ी गायब नहीं है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। बैंक फ्राड का मामला था। पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने आरोपी को परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed