फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

फतेहपुर: संशोधित प्रेमी युगल की मौत

Fri, 19 Jul 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
छिवलहा (फतेहपुर)। परिजनों के विरोध व युवक की दूसरी जगह शादी होने से क्षुब्ध प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी है। दोनों के शव नहर पटरी किनारे गुुरुवार सुबह लिपटे मिले। दोनों सजातीय और पड़ोसी थे। दोनों बुधवार शाम से लापता थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी रामशरण पाल की बेटी शिवरानी (22) इंटर पास थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे शौच के लिए बताकर वह खेत गई थी। देर तक न लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। कुछ देर बाद लड़की पक्ष को पता चला कि गांव के दिवंगत इंद्रसेन का बेटा सुदेश पाल (28) भी घर से लापता है। दोनों के घरवाले खोजबीन में जुट गए। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव किनारे चरवाहों ने नहर पटरी किनारे झाड़ियों के पीछे दोनों को मृत हालत में देखा। चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी। थानेदार एके मिश्रा व चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे था। पॉलिथीन पास में पड़ी मिली, जिससे जहर की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शरीर के अकड़ जाने से अंदाजा लगाया कि रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच मौत हुई है। लड़के के भाई उमेश ने बताया कि दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी थी। सुदेश अहमदाबाद में छपाई कारखाने में काम करता था। बीच-बीच में गांव आता था। लड़की पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ था, तभी भाई सुदेश पाल की मई माह में दूसरी जगह शादी कर दी थी। सोचा था कि शादी के बाद प्रेम संबंध अपने आप खत्म हो जाएगा। शादी के बाद से सुदेश गांव में ही था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। परिवारों से पूछताछ में पता चला कि पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों के बीच सामंजस्य ठीक नहीं रहता है। उन्हें प्रेम प्रसंग के बारे में मालूम था, लेकिन वे शादी को तैयार नहीं थे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम में जहर से 10-15 घंटे पहेल मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन विस्तृत जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed