फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime,kanpur news

दरोगा ने बेटे को पीटा, सदमे में पिता की मौत

Thu, 28 Jan 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime,kanpur news
भीतरगांव (घाटमपुर)। साढ़ थाना के सीमावर्ती जरसरा गांव में बुधवार की शाम एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि मंगलवार को बुजुर्ग के बहू-बेटे के बीच मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा ने बेटे को थाने लाकर पीटा और बुधवार को चालान कर दिया। जब तक जमानत होती, तब तक पिता की सदमे में मौत हो गयी। बेटे ने साढ़ पुलिस की करतूत को विधायक अभिजीत सिंह सांगा से की।
विज्ञापन

जरसरा निवासी निवर्तमान प्रधान निशा पासवान ने मंगलवार की शाम डायल पुलिस को पति सुरेंद्र पासवान द्वारा मारपीट करने की सूचना दी गई थी। इस पर साढ़ थाने के दरोगा बृजमोहन पाल गांव पहुंचे और सुरेंद्र को साढ़ थाने लेकर आई। बुधवार की सुबह पत्नी निशा भी साढ़ थाना जाकर पति सुरेंद्र को छोड़ने की गुहार लगाई। लेकिन आरोप है कि दरोगा बृजमोहन पाल ने सुरेंद्र की पिटाई कर दी और 151 के तहत चालान कर दिया। पुलिस द्वारा बेटे सुरेंद्र को न छोड़ने की बात सुन बुधवार दोपहर बाद बुजुर्ग पिता सुखराम (62) की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि जब तक नरवल तहसील में सुरेंद्र पासी को जमानत मिलती, तब तक सुखराम की सदमे में मौत हो गई।
विज्ञापन

साढ़ थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि पुलिस पर लगाए आरोप निराधार है। पत्नी द्वारा मारपीट की सूचना मंगलवार की शाम डायल पुलिस को दी गई थी। जिस पर पति को थाने लाकर बुधवार को 151 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपित के बुजुर्ग पिता बीमार चल रहे थे, उनकी मौत स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed