फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime, kanpur dehat news

56 लीटर कच्ची शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
crime, kanpur dehat news
पुत्तीपुरवा गांव में अवैध शराब पकड़ने टीम के साथ पहुंचे एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। एसडीएम, सीओ व आबकारी टीम ने अकबरपुर की कंजड़ बस्ती में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर तीस लीटर कच्ची शराब की है। मौके से तीन क्विंटल लहन भी बरामद हुआ है। वहीं, शिवली में तीन घरों से 21 लीटर शराब के साथ तीन लोग पकड़े गए हैं। संदलपुर चौकी पुलिस ने पांच लीटर शराब समेत एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण शराब ठेका बंद हैं। ऐसे में गांवों में कच्ची शराब का कारोबार शुरू हो गया है। घाटमपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत के बाद जिले में भी अभियान शुरू किया गया है। अकबरपुर में एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप कुमार, इंस्पेक्टर आमोद कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने कंजड़ बस्ती में छापे मारे। इसमें लालजी व उसका बेटा विकास पकड़ा गया। दोनों के पास से तीस लीटर कच्ची शराब व तीन क्विंटल लहन, भट्ठी बरामद हुई। आबकारी इंस्पेक्टर ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद टीम ने रूरा के पुत्तीपुरवा कंजड़ बस्ती में छापा मारा। वहां संभावित ठिकाने पर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। शिवली पुलिस ने तीन अलग-अलग घरों से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि कंजरडेरा केशरीनिवादा के करिया, जितेंद्र, जिलेदार को सात-सात लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ पकड़ा गया है। संदलपुर चौकी पुलिस ने ककलापुर निवासी रोहित कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं रसूलाबाद में एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण सिंह व इंस्पेक्टर तुलसीराम ने सहबाजपुर, नरूआरामपुर की कंजड़ बस्ती में छापामारी की। टीम को तीनों स्थानों में अवैध शराब नहीं मिली।
विज्ञापन

बारा जोड़ के पास हाईवे पर स्थित देशी शराब ठेके से सोमवार रात 12 सौ क्वाटर शराब चोरी हो गई। सुबह इसकी जानकारी पर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारा जोड़ के पास देशी शराब की दुकान है। लॉकडाउन के चलते दुकान बंद थी। मैनेजर सुशील तिवारी ने बताया कि सोमवार रात दुकान पर रखी टिनशेड उखाड़ कर चोर 12 सौ क्वार्टर शराब चोरी कर ले गए। सुबह कुछ लोगों ने टिन उखड़ी देखी तो उन्हें जानकारी दी। चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed