फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime,kanpur dehat news

गोवंश तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime,kanpur dehat news
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के केसरीनिवादा नहर पुल के पास सोमवार भोर पहर पुलिस ने गोवंश लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार हो गया है। पकड़े गए लोगों में दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनके पास से दो तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। गोवंश की तस्करी कर कानपुर से बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि चेकिंग से बचने के लिए शहर छोड़कर तस्कर मैथा नहर रोड से कन्नौज की तरफ जा रहे थे। ट्रक में बीस गोवंश मिले हैं। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के जिला वीरभूमि, थाना नालहटी लोहापुर गांव के नूर मोहम्मद, असरफ उल शेख, कंटेनर चालक अहमादपुर थाना असोथर जिला फतेहरपुर निवासी राजेश, ओमपुरवा लाल बंगला थाना चकेरी कानपुर के रियाज अहमद को पकड़ लिया है। इनका साथी मदारपुर नगराइच थाना मौदहा जिला हमीरपुर का गुलाम वाहिद उर्फ देवा भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस फिलहाल गोवंशों को किसानों को सुपुर्द करने के प्रयास में है। अगर किसान नहीं लेंगे तो नजदीक के गोशाला भेजा जाएगा। ट्रक में दो नंबर प्लेट भी मिली हैं। इससे आशंका है कुछ दूर चलकर यह रात में नंबर प्लेट भी बदल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed