{"_id":"5afc0d574f1c1bdf408b5c0c","slug":"crime-in-kanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम का गैंग कर रहा टप्पेबाजी और लूट, जरा संभलकर रहिए अाप भी हाे सकते हैं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम का गैंग कर रहा टप्पेबाजी और लूट, जरा संभलकर रहिए अाप भी हाे सकते हैं शिकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 May 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लोगों को तरह-तरह का झांसा देकर टप्पेबाजी करना वाला गैंग असम का है। गैंग ने यहां रहने वाले रिश्तेदारों और उनके करीबियों के घरों को अपना ठिकाना बना रखा है। पुलिस ने गैंग से जुड़े एक शख्स को सीटीएस से उठाया है। उससे गुप्त स्थान पर पुलिस पूछताछ कर उसके साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
शहर में सक्रिय टप्पेबाज कभी बेटे पर जान का संकट बताकर तो कभी कार के इंजन से डीजल रिसने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इतना ही नहीं टप्पेबाज खुद को पुलिसवाला बताकर चेकिंग के नाम पर मासूम लोगों को फंसा लेते हैं। इन घटनाआें पर अंकुश नहीं लगने से पुलिस की किरकिरी हो रही थी।
इधर कल्याणपुर पुलिस को भनक लगी कि सीटीएस में रहने वाले एक शातिर की ससुराल असम के पाठा पोखर में है। इसी के यहां असम के राजू, शेखर, प्रेम और चंदन समेत कई शातिर ठहरते हैं। टप्पेबाज और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर असम चले जाते हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि सीटीेएस में रहने वाले कुछ शातिर पकड़े जाने के डर से शहर में वारदात करने से बचते हैं।
विज्ञापन
ये लोग मुरादाबाद, दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश के जिलों में जाकर लूटपाट और टप्पेबाजी करते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टप्पेबाजों के गैंग से जुड़े एक शख्स को सीटीएस से उठाया गया है। पूछताछ में असम के टप्पेबाजों व लुटेरों के गैंग के बारे में सुराग मिला है। पुलिस को जल्द ही बड़ी कामयाबी हाथ लगने की उम्मीद है।