{"_id":"5f14a64b8ebc3e74a90b711b","slug":"crime-dehat-news-knp5721416108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने तमंचे के बल पर महिला के जेवर व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने तमंचे के बल पर महिला के जेवर व नगदी लूटी
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शवराजपुर( बिल्हौर)। शनिवार की देरशाम कस्बे से बहरमापुर गांव जा रही एक महिला को बाइक सवार लुटेरों ने सरेआम जीटी रोड पर तमंचा लगाकर नगदी और जेवरात लूट लिए। लूटपाट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। शोर मचाने पर राहगीरों ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया। लुटेरे पकड़ में न आ सके, पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
बहरमापुर गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी योगेश कुमार शनिवार को घरेलू सामान खरीदने शिवराजपुर आईं थीं। इसके बाद पैदल घर वापस जा रही थी। तभी बहरमापुर गांव से पहले जीटी रोड पर दो बाइकों पर सवार होकर आए लुटेरों ने सिर पर तमंचा लगाकर नगदी व जेवरात लूटकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर जीटी रोड से गुजर रहे कुछ बाइक सवार राहगीरों ने काफी दूर तक पीछा किया। किंतु तब तक लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे।
पीड़ित महिला जब थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। महिला ने बताया कि बदमाशों ने कान से सोने के बाले, एक तोला की जंजीर वह 500 रुपए नकद छीन ले गए। मुख्य जीटी रोड पर लूट की घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। एसओ शिवराजपुर शेषमणि पांडे का कहना है कि महिला ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है।