फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद गांवों में खुलीं दुकानें

Fri, 10 Jul 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात कुख्यात विकास दुबे द्वारा सीओ बिल्हौर समेत आठ पुलिस कर्मियों को गोलियों से मौत के घाट उतार दिए जाने के बाद गांव के मोहल्ले तक खाली हो गए थे। गुरुवार की सुबह जैसे ही विकास दुबे के उज्जैन में पकड़े जाने की सूचना मिली ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सात दिनों से बंद बिकरू और भीटी गांवों में बंद पड़ी दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

पुलिस सख्ती व कुख्यात विकास दुबे की दहशत से बिकरू, भीटी, कंजती, पूरा बुजुर्ग, बोझा गांवों के पुरूष सदस्य अपने-अपने घरों से भाग गए थे। घरों में सिर्फ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ही बचे थे। विकास के उज्जैन में पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद इन गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली, और गांव में दुकानें खुली। लोगों की चहलकदमी कुछ दिखाई दी, वहीं बच्चों ने सावन में झूला का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

उधर, विकास दुबे की कोठी, पंचायत भवन समेत घटनास्थल व उसके आसपास घरों-गली में सिर्फ पुलिस और मीडिया कर्मियों की आवक नजर आती है। गुरुवार को बउआ और प्रभात के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उनके परिजनों की रोने की आवाजें घटनास्थल के पास सुनाई देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed