{"_id":"61cb6a124afdb8511853ba50","slug":"crime-branch-reached-district-hospital-documents-searched-akbarpur-news-knp672279219","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में बयान के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी व स्टाफ नर्स। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में नौ दिसंबर को हंगामा और मारपीट की घटना की जांच करने मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने बवाल वाले दिन भर्ती मरीजों के दस्तावेज खंगाले और उनका पता नोट किया। वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला ने ओपीडी बंद करा दी थी। इसके बाद मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह यादव, अकबरपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार व दो सिपाही जिला अस्पताल में सीएमएस के कमरे पहुंचे। टीम ने सीएमएस डॉ. वंदना सिंह से पूछताछ की। इसके बाद घटना वाले दिन इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ के बयान दर्ज किए। स्टाफ ने बताया कि वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला के बारे में वह ज्यादा नहीं जानते। घटना वाले दिन वह इमरजेंसी की तरफ नहीं आया था। उसने सिर्फ पंजीकरण कक्ष और ओपीडी बंद कराई थी। इसी तरह करीब आधा दर्जन से ज्यादा स्टाफ के बयान लिए गए। इसके बाद सीएमएस कार्यालय से घटना वाले दिन जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती मरीजों की फाइल देखकर सभी का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किए। अब पुलिस मरीजों के भी बयान दर्ज करेगी।
अवैध निर्माण की हो रही जांच
वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला ने सीएमएस डॉ. वंदना सिंह के कार्यालय से 10 कदम की दूरी पर अवैध निर्माण कराया था। सीएमएस ने अपने स्तर से अवैध निर्माण की जांच नहीं कराई तो एएसपी की ओर से पत्र लिखा गया। इसके बाद जांच कमेटी बनी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं दी है।