{"_id":"60452bae8ebc3ed4be2dbdce","slug":"crime-akbarpur-news-knp616246726","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। एक गांव के युवक ने इसी गांव की अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म व सहयोग करने में उसके बहनोई व दो बहनों पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
कोतवाली शिवली के एक गांव के पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी को गांव के शक्तिभान सिंह चंदेल ने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद तीन वर्ष तक बेटी से दुष्कर्म करता रहा। बेटी गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 11 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने के बहाने गांव के बाहर नहर के पास बुलाया, लेकिन खुद नहीं आया। बाद में जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप लगाया कि शक्तिभान के गलत कार्य में गांव में रहने वाले बहनोई जयपाल सिंह व दो बहनें भी शामिल हैं। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पर दुष्कर्म व गर्भपात कराने व धमकी और बहनोई व दो बहनों पर सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच सीओ करेंगे।