फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

नहीं पकड़ा गया तेजाब हत्या कांड का आरोपी

Sun, 14 Feb 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात जिले में पुलिस की हिरासत में तेजाब फेंकने वाला आरोपी अंकित। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित कोर्ट परिसर से शुक्रवार को फरार तेजाब कांड के आरोपी का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सिकंदरा, अकबरपुर के साथ अन्य थानों की मिलाकर छह टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं। लापरवाही बरतने में सिकंदरा थाने के एक दरोगा व सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। पीआरडी जवान पर कार्रवाई के लिए एसपी ने डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

डेरापुर के मडनापुर गांव निवासी अंकित पर सिकंदरा थाने तेजाब कांड की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसने सिकंदरा के बिराहना चौराहे में खड़ी बस में सवार भाभी पूजा पर 11 फरवरी को तेजाब डाल दिया था। सवारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। मामले में पुलिस ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। 11 फरवरी को सिकंदरा थाने से दरोगा रामकिशोर, सिपाही मोहित व पीआरडी जवान मुकेश उसे लेकर कोर्ट गए थे। वहां दरोगा उसे रिमांड पर लेने की कार्रवाई में व्यस्त हो गए। सिपाही कोर्ट से बाहर निकल कर मोबाइल पर बात करने लगा। गार्ड कोर्ट परिसर में झपकी लेने लगा। इससे आरोपी मौके से खिसक हथकड़ी समेत खिसक गया था। एसपी केशव कुमार चौधरी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमें लगाई। इसमें अकबरपुर व सिकंदरा थाने के अलावा डेरापुर व रूरा थानों से भी पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। फिलहाल 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। एसपी ने दरोगा रामकिशोर व सिपाही मोहित को निलंबित कर दिया था। पीआरडी जवान पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। अब पीआरडी जवान की सेवाएं समाप्त हो सकती हैं। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

खेतों के रास्ते भागा आरोपी
माती में कोर्ट परिसर से तेजाब कांड का आरोपी बड़े आराम से टहल कर गेट नंबर एक तक गया। वहां से निकलने के बाद वह पीछे की तरफ खेतों की तरफ की चला गया। कचहरी के सीसीटीवी फुटेज में उसका ये वीडियो रिकार्ड है। अहम बात है कि कोर्ट से हथकड़ी समेत निकल कर गेट तक जाने में उस पर किसी पुलिस कर्मी की नजर नहीं पड़ी। यदि देखा जाए तो कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों की भी ये बड़ी चूक है। गेट नंबर एक में चौकी बनी है। वहां पूरे टाइम पुलिस की ड्यूटी रहती है। गेट से निकलने वालों पर उन्हें नजर रखने के निर्देश हैं। इसके बाद भी हथकड़ी सहित आरोपी के निकलने में कामयाब हो गया। वहीं उसे कोर्ट में पेशी पर लेकर आए पुलिस कर्मी मोबाइल में इतना व्यस्त हो गए कि उसकी घंटों सुध नहीं ली। जब देखा तो वह कोर्ट से नदारद था। इसके बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस सड़क पर दौड़ी जबकि वह खेतों में दौड़ रहा था। अब पुलिस उसकी तलाश में हवा में तीर मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed