फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

गांव में पसरा सन्नाटा, सात और पकड़े गए

Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
रनधीरपुर गांव में गश्त करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के रनधीरपुर गांव में एक फेरीवाले का सिर मुंडवाने व जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाने के मामले में घटना के दूसरे दिन रविवार को सन्नाटा पसरा है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गांव से सात और लोग हिरासत में लिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी समेत आठ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ चल रही है। वीडियो से जल्द ही अन्य आरोपी चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के अमर सिंह का पुरवा निवासी अरविंद कुमार बनारस में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। शुक्रवार को मंगलपुर के रनधीरपुर गांव सब्जी की फेरी लगाने गया था। आरोप है कि मुफ्त सब्जी न देने पर कुछ लोगों ने सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई इसके बाद गांव में घुमाया। पीड़ित ने गांव के सीताराम उर्फ नेता नामजद व कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को ही सीताराम को हिरासत लेकर अन्य आरोपियों की पहचान शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने गांव में दबिश दी। शाम तक सात और लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों में चर्चा रही कि अरविंद का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध है। शुक्रवार शाम गांव आया था। रात में ग्रामीणों ने विरोध किया था। तब महिला ने उसे फुफेरा भाई बताया था। मामला शांत हो गया था। शनिवार सुबह आरोपी सीताराम ने कुछ ग्रामीणों को एकत्र किया। इसके बाद उसे घर से पकड़ कर सिर मुंडवा दिया और जूतों की माला पहना कर गांव में घुमा दिया था। संदलपुर, कंचौसी चौकी इंचार्ज के लिए मंगलपुर थाने का फोर्स लगातार गांव में दबिश देता रहा।

रनधीरपुर गांव की गली में पसरा सन्नाटा।

रनधीरपुर गांव की गली में पसरा सन्नाटा।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed