फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

दिल्ली से लौटे युवक ने गांव के बाहर फांसी लगा दी जान

Sat, 23 Jan 2021 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रमोद कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के कचनार की मड़ैया गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। मोबाइल पर उसने घर आने की सूचना परिजनों को दी थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले उसका शव गांव के बाहर लटका मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। इसके साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कचनार की मङ़ैया गांव निवासी देशराज ने बताया कि शुक्रवार भोर पहर खेतों में फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। सड़क किनारे पेड़ के पास बैग पर नजर पड़ी तो वहां पहुंचा। देखा तो भाई प्रमोद कुमार (24) का शव पेड़ से मफलर के सहारे लटक रहा था। बताया कि प्रमोद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां किसी लड़की से उसके प्रेम संबंध थे, इस कारण वह परेशान रहता था। दीपावली पर घर आया था तो उसने दिल्ली में प्लाट लेने की बात कही थी। उसे रुपये देकर मदद की गई थी। वह दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को फोन करके उसने घर आने की जानकारी दी थी लेकिन शुक्रवार भोर पहर उसका शव लटका मिला। मां सियावती बुरी तरह बिलखती रही। तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। विवाहित बहन लौंगश्री भी भाई के शव से लिपट कर रोती रही। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि मृतक की जेब से प्राइवेट बस का दिल्ली से सिकंदरा का टिकट मिला है। बैग में आधार कार्ड व 345 रुपये मिले हैं। मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed