{"_id":"5ff769898ebc3e31f65e3b16","slug":"crime-akbarpur-news-knp6045994110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत पांच वर्षीय बच्ची बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत पांच वर्षीय बच्ची बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बाबा महेंद्र वर्मा की गोद में बरामद अवनी।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर मोहल्ला निवासी अपहृत पांच वर्षीय बच्ची को मिंडाकुआं नदी पुल के पास से बरामद कर लिया। इस दौरान बाइक सवार दो अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार कर लिए गए।
झींझक के श्रीनगर मोहल्ला निवासी मजदूर अरविंद की पांच वर्षीय पुत्री अवनी बुधवार को घर के बाहर खेल रही थी। विशुनपुर जनपद कन्नौज निवासी शिवप्रताप उर्फ संन्नू पाठक बच्ची को ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू की थी। देर रात झींझक चौकी पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी ने मंगलपुर पुलिस को अपह्रत बच्ची को बरामद करने के निर्देश दिए थे। सीओ डेरापुर आशापाल सिंह के निर्देशन में मंगलपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी पीके सिंह व चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा फोर्स के साथ दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की शाम पुलिस ने मिंडाकुआं नदी पुल के पास घेराबंदी की।
बाइक से आ रहे शिवप्रताप व उसका पारिवारिक भतीजा अभिषेक पाठक को धर दबोचा। पुलिस ने बाइक पर बैठी अपह्रत अवनी को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची के बाबा महेंद्र वर्मा ने बताया कि शिवप्रताप उनके घर आता था। बच्ची के मिलने पर मां रजनी देवी, पिता अरविंद, बाबा समेत अन्य परिजन काफी खुश दिखे। मंगलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरणकर्ता भागने की फिराक में थे। तभी उन्हें गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।