फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

गुड्डन त्रिवेदी ने तथ्य छिपाकर लिए थे शस्त्र लाइसेंस

Wed, 25 Nov 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
रूरा (कानपुर देहात)। कुख्यात विकास दुबे के करीबी रहे अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन ने आपराधिक इतिहास छिपाकर शास्त्र लाइसेंस लिया था। उसने मूल पता कुढ़वा, शिवली के बजाय रूरा दिखाकर आवेदन किया था। इसके साथ ही फर्जी शपथ पत्र लगाए थे। पुलिस ने उसके मूल पते के बाबत छानबीन नहीं की थी। एसआईटी की जांच में खुलासा होने पर गुड्डन के विरुद्ध मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप यह भी है कि फर्जी दस्तावेज लगाकर मोबाइल सिम कार्ड भी लिया था।
विज्ञापन

चौबेपुर के बिकरू गांव निवासी विकास दुबे का करीबी अरविंद त्रिवेदी उर्फ गड्डन भी बेहद शातिर है। एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ कि मूल रूप से कुढ़वा शिवली का रहने वाला गुड्डन वर्ष 1996 में रूरा कस्बे के आंबेडकर नगर में रहने लगा था। शिवली थाने में उसका आपराधिक इतिहास है। इस कारण उसने रूरा के पते से आवेदन करके वर्ष 1998 में राइफल और 2010 में दोनाल बंदूक का लाइसेंस लिया था। लेकिन बिकरू कांड के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसआईटी की जांच में उसके फर्जी दस्तावेज लगाकर शस्त्र लाइसेंस व सिम लेने का खुलासा होने के बाद कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने गुड्डन पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि सोमवार को गुड्डन की पत्नी कंचन त्रिवेदी पर शिवली कोतवाली में तथ्य छिपाकर लाइसेंस लेने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने गुड्डन त्रिवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed