{"_id":"5fa84ce18ebc3e9bbb18dd7c","slug":"crime-akbarpur-news-knp5932667166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से डीजल खरीदने में तीन गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से डीजल खरीदने में तीन गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में डीजल चोरी के आरोपी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में एक ढाबा के पास चोरी का डीजल व सरिया खरीदने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को शनिवार की रात पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से 120 लीटर डीजल व 20 क्विंटल सरिया बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें दो उन्नाव जिले के रहने वाले हैं।
जैनपुर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह को सूचना मिली है कि एक ढाबा के पास कुछ लोग ट्रक चालकों के साथ साठगांठ करके सरिया, डीजल आदि चोरी से खरीदते हैं। फैक्टरी से माल लेकर निकलने वाले ट्रक चालक यहां रुक कर कम दामों में इन्हें माल की बिक्री कर देते हैं। पुलिस ने शनिवार रात ढाबा के पास हाता में छापामार कर डुडियामऊ बरौर के सिद्धनाथ मिश्रा व शेखपुर सोहरामऊ उन्नाव जिले के सरमन यादव और उन्नाव के रामू को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के बाद ट्रकों से डीजल व सरिया खरीदने का खुलासा हुआ।
पुलिस ने इनके पास से 25-25 लीटर डीजल से भरे चार केन, एक ड्रम में 20 लीटर डीजल बरामद किया। चोरी से खरीदी गई 20 क्विंटल सरिया मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में वह जेल भेज दिए गए हैं।