फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

संदिग्ध हालात में खेत में मिला युवक का शव

Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
गुलशन का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के कोरौवा गांव निवासी गुलशन (23) का शव गांव बाहर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। गुरुवार को वह घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने फौती दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक मौजूदा समय में बेरोजगार था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के कोरौवा गांव निवासी रामस्वरूप के सात बेटों में सबसे छोटा गुलशन पुखरायां स्थित निजी संस्थान में नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। वह घर पर ही रहता था। पांच मार्च को उसकी शादी हुई थी। बताते हैं कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक वजहों से तनाव में रहता था। गुरुवार देररात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह खेत गए किसानों ने शव प्यारेलाल के बाजरे के खेत में देखा। जानकारी पर मां रज्जो देवी, भाई हरिश्चंद्र, आशीष, राजकुमार, छोटेलाल, शिवरतन, कपिल पहुंचे और रोने बिलखने लगे। मृतक के भाई राजकुमार की सूचना पर चौकी प्रभारी बिहार घाट दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने फौती दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। चौकी प्रभारी ने मुंह से झाग निकलने पर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जान देने की कर चुका था कोशिश
गुलशन एक माह पूर्व जान देने की कोशिश कर चुका था। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुंगीसापुर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। इलाज के बाद वह ठीक गया था। यह बात ग्रामीणों ने बताई। परिजनों के अनुसार तनाव में होने के चलते कुछ कहने पर गुलशन भड़क जाता था। वह अक्सर झगड़ जाता था।

पत्नी से फोन पर हुआ था विवाद
मृतक गुलशन की पत्नी पुष्पा बहन के पति संग चली गई थी। वह जेवरात भी ले गई थी। भाई कपिल ने बताया कि गुलशन से विरोध किया था। उसकी पत्नी से फोन पर कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद से वह अधिक परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed