{"_id":"5f626c138ebc3eae236f9c45","slug":"crime-akbarpur-news-knp583067934","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्हैया का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। क्षेत्र के बख्शहा गांव में कक्षा तीन के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। छात्र का शव घर के सामने एक झोपड़ी में लकड़ी के सहारे फांसी पर लटका बरामद किया गया था। देररात घटनास्थल पहुंचे एसपी ने मामले की छानबीन की। बाद में एसपी के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
रसूलाबाद क्षेत्र के बख्शहा गांव के श्रीपति त्रिपाठी का इकलौते बेटे कन्हैया(11) का शव पुलिस ने घर के सामने रखी झोपड़ी में पतली लकड़ी में गमछे के सहारे लटकता हुआ बरामद किया था। बालक की संदिग्ध हालात में मौत मानकर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया। मामला बढ़ने पर एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार, सीओ रामशरण सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। वहां घटना के बाबत एसपी ने परिजनों से बात की।
पिता ने बताया कि बेटा कक्षा तीन में गांव के स्कूल में पढ़ता है। एसपी के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देररात एसपी के निर्देश मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसआई सुखबीर सिंह ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसपी केेके चौधरी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस को दो दिन में मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।