{"_id":"5f480f6d8ebc3e2a936a9fc4","slug":"crime-akbarpur-news-knp57922989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के पौत्र की शस्त्र दुकान का लाइेंसस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के पौत्र की शस्त्र दुकान का लाइेंसस होगा निरस्त
विज्ञापन
कानपुर देहात। शराब माफिया नीरज सिंह की रूरा स्थित शस्त्र दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट गुरुवार को डीएम ने शासन को भेजी है। यह पूर्व विधायक के पौत्र हैं। जिले के टॉपटेन अपराधियों में शामिल हैं। अवैध शराब के कारोबार में नाम आने के बाद हिस्ट्रीशीट खोल दी गई थी।
रूरा निवासी पूर्व विधायक रामस्वरूप सिंह गौर के पौत्र नीरज सिंह के नाम कस्बा में गन हाउस है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने उनके गन हाउस का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर गुरुवार को रिपोर्ट शासन को भेज दी है। यह कार्रवाई लंबित चल रही थी। बता दें कि नीरज पर अवैध शराब के कारोबार करने का आरोप है। 19 मई 2018 को मड़ौली और कानपुर के सचेंडी क्षेत्र के देशी शराब ठेके से जहरीली शराब की बिक्री हुई थी। इसे पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी।
छानबीन में पूर्व विधायक के पौत्र तिंगाई से जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर व उसके भाई विनय सिंह का नाम आया था। इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में दोनों जमानत पर बाहर हैं। पुलिस ने इन्हें शराब माफिया घोषित करने के साथ इनकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। वहीं जिले के टॉपटेन सूची में नीरज का नाम दर्ज है।
विज्ञापन
डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से शस्त्र दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।