{"_id":"5f359c7c8ebc3e3d11673461","slug":"crime-akbarpur-news-knp576769977","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर के मड़वाई रोड में बुधवार को एक प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मृतका के पति का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह पूरे दिन कोतवाली में बैठा रहा। अंत में इंस्पेक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह टरका दिया। पोस्टमार्टम में सेप्टीसीमिया व फेफड़े में संक्रमण से प्रसूता की मौत होने का खुलासा हुआ है।
सिकंदरा के देवीपुर के कृष्ण कुमार की पत्नी रेखा (24) की मड़वाई रोड के मां हास्पिटल में मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खान ने प्रारंभिक छानबीन में अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल सील कर दिया था। मृतका के पति ने बताया कि तहरीर देने पर भी पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर तुलसीराम का कहना है कि मामले में सीएमओ स्तर से जांच होने के बाद अगर बिना मानक के अस्पताल का संचालन व अप्रशिक्षित स्टाफ को लगाने के साक्ष्य मिले तो संबंधित नर्सिंग होम संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।