फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

संदिग्ध हालत में किसान व मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 01 Aug 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
रसूलाबाद। दो अलग-अलग गांवों में एक किसान व एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

बरगदियापुर निवासी बृजलाल के बेटे अनूप कुमार उर्फ चौधरी (26) ने गुरुवार रात रसवल रोड के किनारे एक पेड़ पर अंगौछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पिता बृजलाल ने बताया कि मृतक की एक साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। वह किसानी करता था। मां रामवती, पत्नी कुंतेश, बड़े भाई नरेंद्र, प्रमोद का रोकर बुरा हाल रहा। विकास नगर निवासी बैजनाथ के बेटे डाल सिंह (20) ने शुक्रवार सुबह घर के बरामदे में लगे हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां रामसती रसूलाबाद के एक कोल्ड स्टोरेज में काम करने गई थी। पिता खेत पर खाद डालने गए थे।

बड़ा भाई देवी प्रसाद पत्नी अर्चना के साथ ससुराल व छोटा भाई शैलेंद्र मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी वर्षा घर के अंदर खाना बना रही थी। खेत में काम करने के बाद पिता घर पहुंचे तो बेटे का शव बरामदे में लटका मिला। डाल सिंह की मौत पर बहन बबली, सुषमा, मां रामसती, बड़े भाई देवी प्रसाद, भाभी अर्चना, छोटा भाई शैलेंद्र व उसकी पत्नी वर्षा का रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed