फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

दरवाजा तोड़कर चारों ने पार किया नकदी-जेवर

Fri, 26 Jun 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भुगनियापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर 15 हजार रुपये नकदी व जेवर समेत तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। गृहस्वामी परिजनों संग छत पर सोया था। गुरुवार सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्रवण कुमार किसान है। बुधवार रात वह परिजनों संग छत पर सोने चला गया था। गुरुवार सुबह जागने पर नीचे आया तो घर के पीछे लगा दरवाजा टूटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को श्रवण ने बताया कि कमरों की कुंड़ी टूटी थी। अंदर रखी आलमारी का सामान गायब था। कुछ सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन

घर में रखे 15 हजार रुपये नकद, कपड़े व सोने-चांदी के जेवर समेत तीन लाख रुपये का माल चोर पार कर ले गए। कुछ कपड़े नजदीक के खेत में पड़े मिले। चौकी इंचार्ज लालपुर दीपक ने बताया कि श्रवण कुमार ने तहरीर दी है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed