{"_id":"5ee52b608ebc3e430c40a5da","slug":"crime-akbarpur-news-knp56540298","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की हत्या में मां समेत सात लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की हत्या में मां समेत सात लोग हिरासत में
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। भैंसाया गांव में बच्चे का चेहरा कूंचकर हत्या करने में पुलिस ने उसकी मां समेत सात लोगों को हिरातस में लिया है। पुलिस का कहना है कि महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
गुरुवार शाम खेलते समय किसान सुनील कुमार का छह वर्षीय बेटा हैप्पी लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका रक्त रंजित शव गांव के बाहर खेतों में बोरवेल के पास पड़ा मिला था।
किसी वस्तु से उसका चेहरा कूंचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने गांव के छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक बच्चे की मां को भी हिरासत में लिया है। घटना के बाद ही मृतक की मां की भूमिका संदिग्ध होने की चर्चा हो रही थी। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतक की मां बार-बार बयान बदल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बसपाइयों ने बंधाया ढांढस
हैप्पी की हत्या होने की जानकारी पर बसपा के जिलाध्यक्ष आनंद कुरील शनिवार को उसके घर पहुंचे। पिता सुनील कुमार को ढांढस बंधाने के साथ पुलिस से निष्पक्ष खुलासा करने की मांग की। उनके साथ कोषाध्यक्ष अनुरूद्ध कुमार, राम प्रकाश निराला, सुशील कुमार मौजूद रहे।